श्रीनगर/ कीर्तिनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर विभिन्न विद्यालयों व संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर आस पास के क्षेत्रों सहित गंगा घाटों पर सफाई अभियान व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एसएसपी जगत राम जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर स्वच्छता का संदेश दिया। जबकि केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी के निर्देश पर एसएसबी के जवानों ने अल्केश्वर घाट सहित अलकनंदा नदी के तटों की सफाई की। इस मौके पर अलकेश्वर घाट व देवप्रयाग में चलाए गए स्वच्छता अभियान में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदडे, एसडीएम मायाराम जोशी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर जीआईसी किलकिलेश्वर, कीर्तिनगर, जीजीआईसी श्रीनगर आदि विद्यालयों के स्वयं सेवियों ने भी स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। ब्यूरो