जोशीमठ। पैनखंडा विकास संघर्ष समिति के तहत क्षेत्र के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीण पांच दिनों से मेरग, बड़ागांव, पैनी और सेलंग गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल न करने सहित अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर बलवीर रावत, अजीत पाल, सुखदेव सिंह, कुसुम देवी, कमला देवी, नंदी देवी, विनीता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रेमा देवी, संध्या देवी और हेमा देवी आदि मौजूद थे।