फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपथगा के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी किलकिलेश्वर में त्रिपथगा के दूसरे दिन जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर बालिका वर्ग की अल्पना प्रतियोगिता में जीआईसी किलकिलेश्वर की प्रियंका व राधा प्रथम रही। वाद विवाद में इसी विद्यालय के अजेंद्र सिंह व अंकित व बालिका वर्ग में उषा व शिवानी ने भी पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में थत्युड की राखी, एवीएम मोलधार की सुनेना व बालक वर्ग में कीर्तिनगर के अंकित राणा को पहला स्थान मिला। चक्का फेंक में मोलधार की सीमा, लंबीकूद में जखंड की अंजली, त्रिकूद में जीआईसी डांगी की सोनम प्रथम रहे। समूह गान में जीआईसी किलकिलेश्वर ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी जाजल के मनवीर नेगी, लंबी कूद में अंजनीसैण के सौरभ कुमांई, चक्का फेंक में कीर्तिनगर के अंकित राणा, त्रिकूद में जीआईसी मतकंड़ी सौण के अनिल प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की लोक गीत प्रतियोगिता में जीजीआईसी किलकिलेश्वर प्रथम,इसी वर्ग की लंबी कूद में कीर्तिनगर की श्वेता को पहला स्थान मिला। इसी वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नरेंद्र नगर से ममता प्रथम, गोला फेंक में जाखणीधार की पूजा व चक्का फेंक में चंबा की प्रियंका प्रथम स्थान पर रही। जबकि 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रोहित कुमार व बालिका वर्ग में ममता पहले नंबर पर रही। जबकि बालक वर्ग की लंबीकूद में मोहमद अनवर प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें