फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन मंत्री ने दिए गौशाला की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने श्रीनगर में संचालित हो रही गोशाला की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने गौशाला में बरती जा रही विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत पशुपालन मंत्री से की थी। कुशलानाथ का कहना है कि यहां संचालित हो रही गोशाला में रखी गई गायों को टैग नहीं किया गया है और क्षमता से अधिक पशु रखे जा रहे हैं। कहा कि अब तक कितने पशु मर चुके हैं। उनका कोई ब्योरा भी नहीं रखा जाता है। गोशाला की आय-व्यय का हिसाब भी नहीं रखा जाता है। कुशनाथ ने कहा कि सूचना अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार उक्त संस्था पंजीकृत भी नहीं है। यहां पशु एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। पशुपालन मंत्री ने निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखंड को पत्र भेज श्रीनगर के संचालित हो रही गोशाला की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें