श्रीनगर। सातवां वेतनमान लागू किए जाने की मांग के लिए निकाय कर्मचारी महासंघ एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेगा। महासंघ के अध्यक्ष राजेश पारछा ने कहा कि सरकार उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। पारछा ने बताया सातवां वेतनमान लागू किए जाने की मांग के लिए नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मंगलवार को कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। निकाय कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। नियमित सफाई कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेंगे। हालांकि संविदा व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्य पर तैनात रहेंगे। निकाय कर्मचारी सातवें वेतनमान लागू किए जाने की मांग के लिए कार्य बहिष्कार के साथ ही पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन भी करेंगे। ब्यूरो