गोपेश्वर। पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से सृजनात्मक एवं शिक्षणेतर गतिविधि परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से तूलिका शाह अध्यक्ष, संगीता उपाध्यक्ष, हरीश सचिव, दिव्या मिश्रा सह सचिव व हिमांशु कोषाध्यक्ष चुने गए। अनुशासन परिषद के लिये दुर्गा गौड़ को एमए द्वितीय, निशा को एमए प्रथम, नेहा नेगी को बीए तृतीय, देवेंद्र सिंह को बीए द्वितीय एवं दीक्षा फरस्वाण को बीए प्रथम वर्ष का कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।