फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी मेला समिति ने विधायक का किया विरोध, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पोखरी। खादी एवं पर्यटन किसान विकास मेला समिति के पदाधिकारियों ने पोखरी मेले के स्वरूप में बदलाव करने के विरोध में बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंका। मेला समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मेला गैर राजनीतिक है, जिसे विधायक राजनैतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। मेले के पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव श्रवण सती, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, डीसीबी अध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी, मंदोदरी पंत, वीरेंद्र भंडारी, सूरज खत्री, रणवीर भंडारी, लक्ष्मी प्रसाद पंत, सतेंद्र सिंह, प्रबल सिंह, किशोर सिंह नेगी और गिरीश किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें