फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी में अतिथि प्रवक्ताओं का कार्य बहिष्कार रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के अतिथि/संविदा प्रवक्ता संघ का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रवक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं के पदों को राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से दूर रखा जाए। वर्ष 2014-15 से यूजीसी के मानकों के अनुसार सहायक प्रवक्ता राज्य के महाविद्यालयों में संविदा में कार्यरत हैं और अब शासन ने आयोग की ओर से प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रियाएं जारी कर दी हैं। उन्होंने कहा यदि सरकार ने एक सप्ताह में इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यबहिष्कार करने वालों में डा. मनीषा सारस्वत, डा. सुशील चंद्र सती, डा. सुबोध जोशी, डा. जितेंद्र सिंह, डा. भरत लाल, डा. प्रतीक हर्बोला, डा. नीना शर्मा, डा. नेहा तिवारी शामिल थे। वहीं थराली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में सहायक संविदा प्रवक्ताओं ने एक सूत्री मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें