फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जीआईसी आदिबदरी और कुलसारी में आयोजित किया जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आदिबदरी/थराली। जीआईसी आदिबदरी और जीआईसी कुलसारी में पुलिस की ओर से आयोजित जन-जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारियां दी गईं। जीआईसी आदिबदरी में पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मनदीप सिंह ने और थराली के जीआईसी कुलसारी में थाना प्रभारी शशिभूषण जोशी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों को रोकने, बैंक, एटीएम में किए जा रहे फ्रॉड सहित साइबर क्राइम की जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से क्षेत्रों में हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें