फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में टॉप-20 में प्रदेश ने जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के तीन प्रतिभागी छाए
विज्ञापन

-- राष्ट्रीय स्तर की योगा प्रतियोगिता प्रदेश से बीस लोगों ने प्रतिभाग किया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
ऑल इंडिया योगा कल्चर फेडरेशन की ओर से नासिक में संपन्न हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के तीन योग साधकों ने देशभर की मेरिट में टॉप-20 में जगह बनाई। उत्तराखंड योगा कल्चर फेडरेशन की ओर से शनिवार को बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस भवन में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से विभिन्न आयु वर्ग में 20 लोगों ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश के तीन प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-20 में जगह बनाई। 30-40 आयु वर्ग में मोहन उनियाल ने छठा, 6-10 आयु वर्ग में शौर्य ने 13वां और 6-8 आयु वर्ग में पूजा यादव ने 18 वां स्थान हासिल किया है। आचार्य नीरज योगी व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम भारद्वाज ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागी अजय पुंडीर, रिया जोशी, मयंक शर्मा, हेमंत, सोहन रावत, कंचन, हेमा, मोहन रावत, शुभम शर्मा, सुशीला पालीवाल, वासु पालीवाल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें