फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे का पुश्ता धंसा, आवाजाही हुई खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। बारिश से सेंटुणा गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल के नीचे का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही खतरनाक बनी है। जिला पंचायत के गोपेश्वर-देवलधार पैदल मार्ग पर पवलधार गांव के समीप जुनलापानी तोक में पुश्ता ध्वस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर ग्वाला तोक में तीन मकानों को भूस्खलन से खतरा बना है। स्थिति यह है कि बारिश अधिक होने पर प्रभावित ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर गांव के सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवलधार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पैदल रास्तों और क्षतिग्रस्त पुलिया के सुधारीकरण की मांग उठाई है। इस पर डीएम ने चमोली के एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को तत्काल पैदल रास्तों की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर गैर गांव के पास पहाड़ी से आ रहे मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें