गोपेश्वर। विद्या भारती की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो के प्राथमिक वर्ग में घिंघराण संकुल और जूनियर वर्ग में तपोवन संकुल की टीमें विजेता रही। 100 मीटर दौड़ बालक जूनियर वर्ग में अनूप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अंकुश-नेहा प्रथम रहे। लंबी कूद प्राथमिक वर्ग में साकिब अली और जूनियर वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद के प्राथमिक वर्ग में अभिषेक, जूनियर वर्ग में जीशान-मोनिका प्रथम रहे। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के 251 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवचंद्र सिंह राणा, दिनेश मैंदोली, अनसूया प्रसाद भट्ट, कालिका प्रसाद सेमवाल, मुरलीधर चंदोला, ऊषा रावत, राजेंद्र ममर्गाइं, रघुवीर बिष्ट, बृजमोहन, शांति प्रसाद भट्ट, अमर सिंह रावत और जानकी प्रसाद आदि मौजूद थे।