फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में उतरकर ड्रेस कोड का विरोध होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में उतरकर ड्रेस कोड का होगा विरोध
विज्ञापन

-- एबीवीपी ने ड्रेस कोड लागू करने पर जताया ऐतराज

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एबीवीपी की ओर से रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ड्रेस कोड व्यवस्था के बाबत बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में जबरन ड्रेस कोड लागू करने का परिषद् कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे। परिषद् की शुक्रवार को हुई बैठक में महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने का कड़ा विरोध किया गया। परिषद् के जिला संयोजक विनोद चौहान ने प्रदेश में तमाम महाविद्यालय शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने का विरोध किया। कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम शर्मा ने कहा कि कॉलेज में यदि ड्रेस कोड को जबरन लागू किया गया तो परिषद छात्र-छात्राओं के हितों के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। परिषद् ने किसी भी दशा में ड्रेस कोड लागू नहीं होने देने की बात कही है। मौके पर अंकित पंवार, अभिषेक रावत, कार्तिक शर्मा, धीरेंद्र कुमार, प्रभात उनियाल, मोहित, संध्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें