फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटमैन में आयुष रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल/गौचर। संगम मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में संकुल देवाल व बैडमिंटन एकल में आयुष डिमरी विजेता रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में उमेश कुमार-रोशनी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में रविंद्र-रोशनी, 200 मीटर में गायत्री, 400 मीटर में अंकिता-चंद्र मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गायत्री-रविंद्र प्रथम रहे। जूनियर स्तर पर आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता एकल में आयुष, युगल में आयुष-नरेश प्रथम आए। 100 मीटर दौड़ में अमित-मीनाक्षी, 200 मीटर में हरेंद्र-भावना, गोला फेंक में संदीप-अंजलि, लंबी कूद में दीपक-पूजा प्रथम रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, बीईओ बीसी मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं गौचर में आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन मार्च पास्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्णप्रयाग ब्लाक ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में तिलक- रेनू बिष्ट, 800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सूरज कुमार- शालिनी, सीनियर वर्ग में लक्ष्मी-राकेश कुमार प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने किया। इस मौके पर जीजीआईसी गौचर की छात्राओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें