फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से बंद है जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक का जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग पिछले डेढ़ माह से बंद है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क खोलने की मांग की। मैखुरा के ग्राम प्रधान राकेश लाल, ग्रामीण जगदंबा प्रसाद, आशाराम मैखुरी, बणसोली के कैलाश खंडूड़ी आदि ने कहा कि इस मोटर मार्ग से ग्वाड़, बणसोली, मैखुरा, सेरागाड़ सहित आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात शुरू होने के बाद यहां सड़क पर कई जगह मलबा आ गया है। ऐसे में सड़क डेढ़ माह से बंद है। सड़क बंद होने पर ग्रामीणों को सात किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क जल्द खोलने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें