फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 17 को
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्री विश्वकर्मा पूजा समिति की चंद्रेश्वनगर में हुई बैठक के दौरान 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पांडे के अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और गढ़वाली लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल महोत्सव में शिरकत करेंगे। बैठक के दौरान समिति के संरक्षक मंडल में धर्म सिंह, जितेंद्र पंवार और विनोद कुकरेती को शामिल किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष शम्भू पासवान, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, बचन पोखरियाल, कुसुम कंडवाल, भगतराम कोठारी, गगन ठेकेदार, लाल बाबू, सुरेश, राजेश, मदन शाह, रमाशंकर, रविंद्र, विनोद, हरेंद्र यादव, वीर बहादुर यादव, अशोक सिंह, रामप्रवेश, रमेश शाह, विपिन शाह, मुन्ना शाह, हरिराम, अवध किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें