गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर के पीटीए अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से विद्यालय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। पीटीए अध्यक्ष नवल भट्ट का कहना है कि लंबे समय से भूमि जीआईसी के कब्जे में है, लेकिन अब कुछ लोग भूमि को अपनी बताते हुए भवन निर्माण और कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि पूर्व में भी विद्यालय भूमि से कब्जा हटाने को लेकर पीटीए ने आंदोलन किया था, लेकिन राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते आज तक स्थिति जस की तस बनी है।