फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ली शिक्षकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गैरसैंण। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कर्मियों की बैठक लेते हुए चमोली जिले के शिक्षकों की स्काउट गाइड कार्यकारिणी का गठन किया। बीईओ कार्यालय में हुई बैठक में सीईओ चमोली ललित मोहन चमोला ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग की जानकारियों से अवगत कराएं। इस दौरान आयोजित स्काउटिंग की जिला कार्यकारिणी में जिला मुख्य आयुक्त सीईओ ललित मोहन चमोला, जिला आयुक्त स्काउट प्रधानाचार्य केएस भंडारी, जिला आयुक्त गाइड किरन हटवाल, जिला सचिव स्काउट गाइड मानवेंद्र सिंह रावत, सह सचिव सुबोध कुमार डिमरी, जिला संगठन आयुक्त दीपक पुंडीर, जिला क्वाटर मास्टर जय लाल, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट महेश डिमरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड हेमवंती परमार और सह प्रशिक्षण आयुक्त चंडी प्रसाद रतूड़ी को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें