फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अदा मिसिस इंडिया सीजन-टू ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : -----------
विज्ञापन


ऑडिशन में 50 महिलाओं ने बिखेरा जलवा
-- अदा मिसिस इंडिया सीजन-टू ऑडिशन का 25 नवंबर को होगा फाइनल राउंड


अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अदा वुमेंस फाउंडेशन व सनी सेवन कंपनी की ओर से रविवार को तीर्थनगरी में अदा मिसेस इंडिया सीजन-टू का ऑडिशन किया गया। पहली बार आयोजित ऑडिशन में नगर और आसपास के क्षेत्रों की 50 से अधिक महिलाओं ने जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की आयोजक अन्नू डागर ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली अदा मिसेस इंडिया ऑडिशन राज्य में सबसे बड़ी ब्यूटी प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर से महिलाएं प्रतिभाग करती हैं। इसके बाद चंडीगढ़, दिल्ली पंजाब गुडगांव आदि स्थानों पर ऑडिशन होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 नवंबर को देहरादून में होगा, जिसमें देशभर से ऑडिशन में चयनित महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। फाइनल में जीत दर्ज कराने वाली महिला प्रतिभागी देश से बाहर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। ऑडिशन के परिणाम सोमवार की शाम को घोषित किए जाएंगे। इसमें चयनित होने वाली महिला प्रतिभागी 25 नवंबर को फाइनल राउंड में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक अनु डागर, अभिषेक कपूर, मिसेस इंटरनेशनल प्रियंका सिंघल, आयूष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें