फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टूटी ग्रामीण सड़कें, दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लगातार हुई बारिश से ग्रामीण सड़कें भूस्खलन की जद में आ गई है। जिससे ग्रामीणों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द सड़कों के सुधारीकरण की मांग की है। बमौथ के सुनील चमोली, सूगी के राजा चौहान आदि ने बताया कि रानौं, बमौथ, सूगी, सरमोला आदि गांवों को गौचर से जोड़ने वाली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश से सड़क के पुश्ते दरक गए हैं। वहीं सिवाई, लंगाली सहित आस पास के गांवों को कर्णप्रयाग तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि भूस्खलन की जद में आई सड़क पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द सड़कों पर मलबा हटाने और पुश्तों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें