गोपेश्वर। नगर में इन दिनों गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज है। यहां मुख्य बाजार में उम्मीदें ग्रुप के स्वयं सेवकों की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त महोत्सव में भजन-कीर्तन के लिए पहुंच रहे हैं। 4 सितंबर को चमोली में अलकनंदा के तट पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा। आयोजन में प्रतिदिन सुबह आठ बजे आचार्य ब्राह्मणों की ओर से भगवान गणेश का स्नान और जलाभिषेक कराया जा रहा है। इसके बाद करीब एक घंटे तक संकल्प पूजा और गणेश स्तुति तथा संध्या के समय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदें ग्रुप के संरक्षक मनोज बिष्ट और अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर में सामाजिक चेतना को जगाना है।