फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। प्रधान संगठन ने शुक्रवार को राज्य वित्त में की जा रही कटौती के विरोध, पंचायतीराज एक्ट लागू करने व मानदेय बढ़ाए जाने संबंधी मांग को लेकर विकासखंड कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बासुदेव भट्ट ने कहा कि प्रधानों की मांगों पर राज्य सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। इससे ग्राम प्रधानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने से प्रधानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विकासखंड के अधिकारी भी मनरेगा में मनमानी कर रहे है। संगठन के जिला अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पूरे देश मे जीएसटी लागू होने के बाद जनप्रतिनिधि किसी भी फर्म से सामग्री खरीद सकते है, लेकिन विकासखंड में अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार पुरानी फर्मों से ही निर्माण सामग्री खरीदने को कह रहे है। प्रधान आशुतोष रावत ने विकास खंड व सरकार की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो प्रधानों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान दर्शन सिंह भंडारी, राजाराम बहुगुणा, लक्ष्मण सिंह, विजय रावत, संजय रावत, सुंदर लाल, प्रजापति शाह व गंभीर सिंह आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें