फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और लोगों ने संचालित किया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। क्लीन ग्वालदम-ग्रीन ग्वालदम के तहत एसएसबी के अधिकारियों और जवानों, स्कूली बच्चों और लोगों ने सफाई अभियान चलाया। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ललित शाह के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में छात्र-छात्राओं, व्यापारियों ने ग्वालदम बाजार में सफाई अभियान चलाया और यहां आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांव और बाजारों की स्वच्छता से ही पर्यावरण संरक्षित रह सकता है। इस मौके पर एसएसबी के सब एरिया ऑर्गेनाइजर संतोष कुमार सिंह, डीएस असवाल, गुलाब सिंह रावत, खिलाफ सिंह सहित जीआईसी, जीजीआईसी के छात्र-छात्राएं, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें