फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर गांव में रामलीला मंचन के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने को लेकर आयोजित हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। यहां आयोजित बैठक में डिम्मर में होने वाले रामलीला मंचन के शताब्दी वर्ष के आयोजन पर चर्चा की गई। रामलीला कमेटी डिम्मर के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद डिमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डिम्मर गांव के पौराणिक चौंरी चौक में ईष्ट पूजा के रूप में संचालित रामलीला मंचन के शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए किए जा रहे रामलीला मंचन के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट करेगा। उनसे राज्य में संचालित इन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखने में सहयोग देने का आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक डिमरी, डा. भुवनेश्वर प्रसाद डिमरी, पूर्व डीआईओएस मोहन प्रसाद डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी, नरेश चंद्र खंडूड़ी, शिव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, प्रभुकांत डिमरी और चक्रधर डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें