फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी एक माह तक अल्मोड़ा में लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। हाल ही में चयनित चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के 34 राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एक माह के प्रशिक्षण के लिए प्रसार प्रशिक्षण केंद्र अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। एक से 22 अगस्त तक सभी राजस्व उप निरीक्षकों को प्रसार प्रशिक्षण संस्थान चमोली में सिविल, आपराधिक व राजस्व संबंधी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने पटवारियों को आपराधिक विधि के सामान्य सिद्धांत, संवैधानिक प्रावधानों, भारतीय दंड संहिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रकाश सिंह भंडारी और प्रशिक्षण प्रभारी पीके भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें