देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कौड़ियाला-ब्यासी के बीच (किमी 265) मलबा आने से लगभग सवा दो घंटे अवरुद्ध रहा। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मलबा आने से अपराह्न लगभग सवा दो बजे हाईवे बंद हो गया। शाम लगभग 4.35 पर हल्के वाहनों और मिनी बस के लिए सड़क खोल दी गई। ब्यूरो