श्रीनगर। पुलिस प्रशासन ने गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं के साथ बैठक कर छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
शनिवार को एसएसपी जेआर जोशी ने कोतवाली परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेताओं से वार्ता की। एसएसपी जोशी ने छात्रों से छात्र संघ चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। जोशी ने छात्रों को सख्त हिदायत भी दी कि छात्र कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पुलिस को सख्ती बरतनी पड़े। बैठक में मौजूद छात्र नेताओं ने पुलिस से भी सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में सीओ धन सिंह तोमर, कोतवाल एनएस बिष्ट, एसएसआई जितेंद्र चौहान, अभाविप के जिला संयोजक विनीत पोश्ती, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे, सुमित रिंगवाल, नवीन गडिय़ा आदि मौजूद थे। ब्यूरो