कर्णप्रयाग। जीआईसी कर्णप्रयाग में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं के संस्कृत नाटक जूनियर वर्ग में राउमावि नौटी, समूह गान में जीजीआईसी कर्णप्रयाग तथा समूह नृत्य में जीजीआईसी गौचर के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इन्हीं प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर अव्वल रहा। ब्लॉक संयोजक वीके उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, प्रभारी प्रधानाचार्य जीसी डिमरी, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, कांति प्रसाद डिमरी, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, शशि कांता रावत और सीमा टम्टा आदि मौजूद थे।