फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट-कंडारा के नंदा देवी मंदिर और लंगासू के चंडिका मंदिर में आयोजित धर्मिक अनुष्ठानों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। क्षेत्र के कोट-कंडारा के पौराणिक नंदा देवी मंदिर में आयोजित श्री मद्देवी भागवत पुराण कथा और राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर में चल रही पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नंदा देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत के तीसरे दिन कथावाचक पंडित राहुल मैखुरी ने नव दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि मां दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, उमेद सिंह कठैत, मनोज रावत, ग्राम प्रधान देवंति रावत आदि मौजूद थे। वहीं लंगासू के पौराणिक सिद्धपीठ राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर में आयोजित अनुष्ठान के तीसरे दिन पंडित चंद्र बल्लभ नगवाल ने देवी का शृंगार कर पूजा संपादित की। इस मौके पर लंगासू, चमाली, डुंगल्वाली, कर्णप्रयाग, उत्तरों, भकुंडा और कालेश्वर आदि स्थानों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें