फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश निगम से पहले जिला बने

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :----------------
विज्ञापन


निगम बनाने से पहले जिला घोषित हो ऋषिकेश
-- महानगर बनता ऋषिकेश पर विचार गोष्ठी का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नागरिक कल्याण संगठन की ओर से नगर पालिका सभागार में नगर से महानगर बनता ऋषिकेश विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमेें संगठन ने ऋषिकेश को नगर निगम बनाने से पहले जिला घोषित करने की मांग की है। बैठक में वेदप्रकाश शर्मा ने कहा ऋषिकेश को नगर निगम बनाने के लिए सरकार को समीपवर्ती ग्रामसभाओं को निगम में शामिल करना चाहिए। शिक्षाविद् वंशीधर पोखरियाल ने कहा कि नगर निगम बनाने और उसमें ग्रामीण क्षेत्र को शामिल करने से इन इलाकों का बेहतर विकास संभव हो सकेगा। शीशराम कंसवाल ने कहा कि ग्रामसभाओं को निगम में शामिल करने से गांवों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। प्रदीप चंद्रा ने नगर निगम में ग्रामसभाओं को शामिल करने पर विरोध जताया। चर्चा में ग्रामसभाओं को नगर निगम में शामिल करने का विरोध और समर्थन करने वालों ने अलग-अलग तथ्य रखे। वहीं, संगठन ने सरकार से ऋषिकेश को नगर निगम बनाने से पहले जिला बनाने की मांग की है। मौके पर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मदनमोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगलाण, अशोक रस्तोगी, विमला रावत, मधु जोशी, आरपी डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें