जोशीमठ। फूलों की घाटी से लौट रहे महाराष्ट्र के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार सुबह मिलेंद्र करकरे (44) पुत्र सुरेश करकरे सोलापुर महाराष्ट्र अपने भाई के साथ फूलों की घाटी की सैर पर गया था। घाटी से लौटने के बाद देर शाम घांघरिया पहुंचने पर मिलेंद्र का स्वास्थ्य बिगड़ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। गोविंदघाट पुलिस थाने के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि मिलेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।