फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक चमोली को मिलेगा फ्रंटियर बैंकिंग अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। डीसीबी (जिला सहकारी बैंक) चमोली को इस वर्ष का फ्रंटियर बैंकिंग अवार्ड मिलेगा। आगामी आठ सितंबर को जयपुर में बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार अवार्ड लेंगे। उन्हें यह सम्मान वित्तीय साक्षरता अभियान चलाकर चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के एक लाख दस हजार उपभोक्ताओं को बैंकिंग की जानकारी देने पर दिया जा रहा है। डीसीबी चमोली के अंतर्गत 27 बैंक और 28 सहकारी समितियां संचालित होती हैं। फ्रंटियर बैंकिंग अवार्ड देशभर के ग्यारह बैंकों को मिलेगा। बीते सात जुलाई को सूक्ष्म वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार को राज्यपाल केके पाल भी पुरस्कृत कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें