फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका गौचर ने पालिका की सीमा विस्तारीकरण के लिए समीपवर्ती पांच गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका सीमा विस्तारीकरण के लिए समीपवर्ती पांच गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव गौचर नगर पालिका ने शासन को भेजा है। पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी व अन्य जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पालिका के मानकों को देखते हुए शासन ने हाल ही में सीमा विस्तार का प्रस्ताव नगर पालिका से मांगा है। नगर पालिका ने समीपवर्ती गांवों झिरकोटी, सिंद्रवाणी, बौंला, श्रीकोट और कमेड़ा को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे पालिका की आबादी और क्षेत्र फल दो गुना से अधिक हो जाएगा। दूसरी ओर झिरकोटी और सिंद्रवाणी ग्राम पंचायत को गौचर नगर पालिका में शामिल करने का दोनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्राम प्रधान सिंद्रवाणी पार्वती देवी, ममंद अध्यक्ष उमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोदांबरी देवी, ग्राम प्रधान झिरकोटी लक्ष्मी नेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में दोनों ग्राम पंचायतों को गौचर नगर पालिका में शामिल न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें