फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामति ने भगवान गोपीनाथ से मांगी बदरीनाथ यात्रा की आज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की मां इंद्रामती ने सोमवार को भगवान गोपीनाथ से बदरीनाथ यात्रा की आज्ञा मांगी। मां की डोली ने यहां मौजूद भक्तों को दर्शन दिए। मां इंद्रामती रात्रि प्रवास के लिए पपड़ियाणा गांव पहुंची। एक माह से घुड़साल गांव की मां इंद्रामती गांव-गांव में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही हैं। सोमवार को मां इंद्रामती की डोली हल्दापानी, सुभाष नगर, पीजी कॉलेज, नर-नारायण कॉलोनी होते हुए गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंची। यहां मां की डोली ने गोपीनाथ भगवान के दर्शन कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। देवी भक्तों ने फूल-मालाओं ने देव डोली का स्वागत किया। इस मौके पर गोपीनाथ-रुद्रनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, गोपाल भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, अवतार सिंह, विजय प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें