फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की सिख तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। महाराष्ट्र के नांदेड़ से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आई 65 वर्षीय जीत कौर की शनिवार को देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीत कौर महाराष्ट्र के नांदेड़ से आये चौदह सौ सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर आई थी, लेकिन गोविंदघाट पहुंचने पर जीत कौर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह गोविंदघाट ही रुक गई, जहां देर रात उन्होंने गोविंदघाट गुरुद्वारे में दम तोड़ दिया। रविवार को उनके परिजनों ने गोविंदघाट में अलकनंदा तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें