गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर में मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में हिमानी प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में देवेंद्र, हिमांशु और आदित्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। चित्रकला के प्राथमिक वर्ग में अनुज प्रथम, साहिल द्वितीय और अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हिमानी, साक्षी और तमन्ना ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवचंद्र राणा, सरोज कुंवर, गीता शाह और मंगल रावत आदि मौजूद थे।