गोपेश्वर। घुड़साल की आराध्य मां इंद्रामती की डोली शनिवार को रात्रि प्रवास के लिए कोठियालसैंण पहुंच गई हैं। शनिवार को प्रात: कालीन पूजा के बाद मां इंद्रामती की दिवारा यात्रा पिलंग और बालखिला गांवों का भ्रमण कर कोठियालसैंण पहुंचीं तो भक्तों ने फूल मालाओं और मां के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पिलंग और बालखिला के सैकड़ों भक्त भी दिवारा यात्रा के साथ कोठियालसैंण पहुंचे। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह, पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी, मनोज रावत, अनिल, हरेंद्र और युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।