जोशीमठ। किमाणा के ग्रामीणों ने गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कर्मी पर केंद्र से नदारद रहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि गांव में छात्र संख्या को देखते बाल विकास विभाग की ओर से दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकत्रियां जोशीमठ में रहती हैं। दोनों दो माह में एक बार गांव में आकर सिर्फ खाद्यान्न वितरण कर अपने कार्य की इतिश्री कर रही हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रोशनी देवी, दिगंबर सिंह, मनीष सिंह, विक्रम सिंह, कुंवर सिंह और रामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।