फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्ला बांह पर काला फीता बांध मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोजगार, पेंशन व आश्रित हित लाभ जैसी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलित गुरिल्ला संगठन बांह में काला फीता बांधकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। गुरिल्लाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह विभिन्न मांगों के लिए 37 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के गुरिल्लाओं को भी मणिपुर की तर्ज पर रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि गुरिल्ला संगठन रोजगार, पेंशन व आश्रित हित लाभ जैसी विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। धरना स्थल पर बैठक आयोजित कर गुरिल्लाओं ने निर्णय लिया कि सरकार की बेरुखी के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठने वालों में कुदंन सिंह राणा, बृजमोहन गुसाईं, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह, सरिता पौखरियाल, प्रताप सिंह, कुशाल सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें