कर्णप्रयाग। ब्लॉक के पौराणिक सिद्धपीठ महादेव मंदिर सिलंगी में आयोजित शिव महा पुराण कथा के पांचवें दिन कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को शिव महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए कथा व्यास आचार्य गजेंद्र प्रसाद कोठियाल ने कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण से मनुष्य को सभी सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर पंडित मनोज कोठियाल, अंकित कोठियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह पंवार, सचिव सुरेंद्र सिंह रावत और कोषाध्यक्ष शिवराज सिंह पंवार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।