फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलंगी में पेयजल आपूर्ति अनियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विभागीय लापरवाही के चलते ब्लाक के सिलंगी गांव में पेयजल आपूर्ति अनियमित बनी है। सिलंगी गांव के युवा पवन नेगी ने बताया कि पांच दिनों से सिलंगी सहित आसपास के चार तोकों में पानी नहीं आ रहा है, जिसकी शिकायत डीएम सहित जलसंस्थान के उच्चाधिकारियों से की गई इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर गैरसैंण जलसंस्थान के अवर अभियंता रविंद्र पाठक ने बताया कि सिलंगी गांव में करीब ढाई किमी लंबी योजना है। बारिश के कारण स्रोत पर दिक्कत हो गई थी। अब गांव में पानी सुचारु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पानी बंद होने की शिकायत कार्यालय में देने के बजाए सीधे मुख्यालय दे रहे हैं, जिससे सूचनाएं देर में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें