फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष ने डीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड रुद्रप्रयाग और राजस्व विभाग की ओर से बदरीनाथ हाइवे के लंगासू में की जा रही ऑल वेदर रोड का सर्वे मानकों के अनुरूप नहीं करने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कर्णप्रयाग केएल शर्मा ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड के सर्वे में जीआईसी लंगासू से पुलिस चौकी के समीप उनका और शिल्पकार बंधुओं की नाप भूमि है। जब संबधित विभाग के कर्मियों से उनकी और अन्य लोगों के भवनों के चिह्निकरण की प्रक्रियाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी भूमि है, जबकि जहां पर आवासीय भवन स्थापित है। वह भूमि जहां पर रह रहे हैं वह अनुसूचित जाति के लोगों के नाम पर अंकित है। कहा कि एनएच रुद्रप्रयाग और राजस्व विभाग की ओर से किए जा रहे चिह्निकरण की प्रक्रिया मानकों के विपरीत है। उन्होंने डीएम से मानकों के अनुसार सर्वे करने और उनके आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें