फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामती की दिवारा यात्रा पहुंची पोखरी, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल क्षेत्र की आराध्य मां इंद्रामती की डोली यात्रा मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए पोखरी पहुंची। यहां भक्तों ने फूल मालाओं के साथ देवी की डोली का स्वागत किया। देवी ने नगर भ्रमण कर ध्याणियों से भेंटकर कुशलक्षेम पूछी। भक्तों ने देवी की पूजा कर मनौतियां मांगीं। मां इंद्रामती आगामी दो दिनों तक पोखरी क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगी। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह, पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी, मनोज रावत, अनिल, युद्धवीर सिंह, हरेंद्र, प्रेम सिंह, गोविंद सिंह, संदीप और शेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें