फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीवीपी आठवीं वाहिनी के एसआई की ह़दय गति स्कने से हुई मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर (चमोली)। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी में कार्यरत एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हार्टअटैक से मौत हो गई।
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी में तैनात सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह (48) पुत्र लखवीर सिंह अमृतसर पंजाब निवासी वाहिनी के गुरुद्वारे का ग्रंथी था। सुबह साढ़े सात बजे गुरुद्वारे में पूजा करने के बाद वह कमरे में चला गया। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो अन्य जवान उसे देखने कमरे में गए जहां वह बिस्तर पर लेटा मिला। जवानों के आवाज लगाने और हिलाने डुलाने पर जब उसने कोई हरकत नहीं की तो इसकी सूचना पर वाहिनी के अधिकारी और चिकित्सा कर्मी उसके कमरे में पहुंचे। जांच करने पर वह मृत पाया गया। वाहिनी के उप सेनानी प्रेम लाल और मामले की तफ्तीश कर रहे एसआई गणेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि अमरजीत सिंह की मौत हार्टअटैक से होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें