फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के कलाई पर बांधे रक्षासूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों के कलाई पर बांधे रक्षासूत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लायंस क्लब रॉयल की महिला सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आईटीबीपी के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। उन्होंने जवानों से रक्षा का वचन लिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। रविवार को क्लब की महिला इकाई की कोआर्डिनेटर कोमल मखीजा और युविका चंदानी की अगुवाई में संस्था से जुड़ी महिलाएं आवास-विकास कॉलोनी स्थित आईटीबीपी के कैंप कार्यालय पहुंची। उन्होंने कार्यालय में जवानों के हाथों पर राखियां बांधकर उनका मुंह मीठा किया। इस दौरान कोमल मखीजा ने कहा कि देश के सैनिक ही सही मायने में जनता के असली रक्षक हैं। युविका चंदानी ने कहा कि सेना के जवानों को पर्व-त्यौहारों पर घर से दूर रहना पड़ता है। लिहाजा संस्था ने निर्णय लिया कि रक्षाबंधन का पर्व इस साल देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर गीता अरोड़ा, सरिता छाबड़ा, शैफाली बत्रा, रेणु गुप्त, पूजा गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें