कर्णप्रयाग। रविवार को बाजार राखियों से सजा रहा और लोगों की चहल-पहल रही। कारोबारी मुकेश अग्रवाल का कहना है कि पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण बाजार सूना था, लेकिन त्योहार से ऐन पहले मौसम ने साथ दिया और रविवार को मौसम साफ रहा। बाजार में राखियों और मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिखी।