श्रीनगर (ब्यूरो)। जीआईएंडटीआई मैदान में सेना की बैंड टुकड़ियां देश भक्ति की धुन का प्रदर्शन करेंगे। स्कूली छात्रों व स्थानीय निवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए भारतीय सेना बैंड प्रदर्शन कार्यक्रम करने जा रही है। भारतीय सेना शनिवार को जीआईएंडटीआई मैदान में सेना की बैंड टुकड़ियां प्रदर्शन करेंगी। आयोजन की तैयारी कर रहे कैप्टन अखिल के उमेश ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सेना ने क्षेत्र के सभी स्कूलों केे छात्रों व स्थानीय निवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया है। कार्यक्रम शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होगा।