फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बाधित रही दूरसंचार की ब्राडबैंड सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बाधित रही। कर्णप्रयाग के समीप दूरसंचार की ओएफसी लाइन में फाल्ट आने से दिनभर ब्राडबैंड सेवा बाधित रही। इन दिनों राजकीय महाविद्यालयों के ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में ब्राडबैंड सेवा बाधित होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दूरसंचार के उप मंडलीय अभियंता आरएस असवाल का कहना है कि ओएफसी लाइन ध्वस्त होने से ब्राडबैंड सेवा ठप पड़ी है। लाइन का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। जल्द ब्राडबैंड सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें