देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आज से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम संस्थान के छात्रावास में दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। संस्कृत सप्ताह के तहत कंठ पाठ व निबंध आदि प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को समापन कार्यक्रम में 10 अगस्त को पुरस्कार दिए जाएंगे। ब्यूरो