फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील जन मंच ने की आंदोलन की निर्णायक लड़ाई की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर। एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण की मांग के लिए धरने पर बैठे प्रगतिशील जनमंच ने आंदोलन की तैयारी के तहत बैठक की तिथियां घोषित कर दी हैं।
मंगलवार को एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण के लिए प्रगतिशील जनमंच का धरना 49 दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को खटीमा व 2 सितंबर को मसूरी कांड की वर्षगांठ पर नगर में रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए छह अगस्त को बैठक होगी। छात्रों व छात्रनेताओं की 13 अगस्त को बैठक होगी। 18 अगस्त को महिलाओं की बैठक होेगी। प्रगतिशील जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि उक्त बैठकों के बाद 20 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण व संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए निर्णायक फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर धरने पर बैठने वालों में शंकर सिंह पटवाल, दयाल सिंह पंवार, रतन सिंह पटवाल, जेपी पुरी, विनिता पंवार, संजय घिल्डियाल, सूर्यकांत ध्यानी, सदानंद पुरी, शक्ति ककड़ियाल, सुधाकर भट्ट व सुनीता पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें